"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले के स्कूल बसों का कैंप लगाकर किया फिटनेस चेक/ भौतिक सत्यापन

KPN24:- पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में जिला परिवहन विभाग की टीम के साथ मिलकर शिक्षण सत्र की शुरुआत के पहले जिले में संचालित निजी स्कूलों के वाहनों की जांच हेतु रक्षित केंद्र जांजगीर में शिविर लगाया गया।

आयोजित शिविर में जिले के कुल 72 स्कूली बस/छोटी स्कूली वाहनों की जांच की गई। सबसे पहले स्कूली वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इसके बाद स्कूल वाहनों की भौतिक जांच की गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन, परमिट, बीमा वाहन चालक के लाइसेंस की जांच 12 बिंदु अनुसार की गई। इसके बाद वाहन चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें 04 चालकों को आंखों से संबंधित समस्या थी जिन्हें हायर सेंटर सिम्स अस्पताल बिलासपुर जाने की सलाह दी गई। वाहनों की जांच के दौरान 09 स्कूल वाहन चालकों द्वारा निर्धारित मापदंड यातायात नियमों का उल्लंघन करना पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई कर 5900/₹ का समन शुल्क लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार ने स्कूली वाहन चालकों को यातायात नियमों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए यातायात नियमों का पालन करने तेज रफ्तार में वाहन न चलाने सीट बेल्ट लगाकर वाहन चलाने एवं शराब सेवन कर वाहन न चलाने की समझाइश दी गई ।

स्कूली वाहनों की जांच कार्यवाही के दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू एवं परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारीगण एवं स्वास्थ्य विभाग से डाक्टर विशाल कसेर मेडिकल ऑफिसर, डाक्टर पी पी राठौर व डाक्टर थनेश कुमार साहू नेत्र सहायक अधिकारी जिला अस्पताल जांजगीर तथा यातायात जांजगीर से निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, ASI सुरेंद्र क्षत्रिय, प्रधान आरक्षक अनुराग सिंह उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More