"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

चार लाख रुपए का अवैध फटाखा बरामद थाना जांजगीर पुलिस की कार्यवाही।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना जांजगीर अंतर्गत नेता जी चौक के पास लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर से बिक्री के लिए रखा गया अवैध फटाखा बरामद किया गया जिसका बाजार मुल्य 4 लाख रुपए बताई जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है थाना जांजगीर पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वाले के विरुद्ध मुखबिर सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जिसमें निर्मल गुरनानी निवासी वार्ड नम्बर 15 नेताजी चौक जांजगीर द्वारा लक्ष्मी बेंगल जनरल स्टोर दुकान में अवैध रूप से फटाखा कीमती ₹4,00,000/- को बरामद कर, आरोपी के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही किया गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक सुंदर अनंत, महिला आरक्षक रेखा यादव की विशेष भूमिका रही।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More