"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

भतीजे से शादी नहीं करने पर ससुर ने विधवा बहू की गोली मारकर की हत्या।

KPN24:- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सिकरौदा नगर में एक ससुर ने अपनी विधवा बहू को गोली मारी कर हत्या कर दी आरोपी घटना के बाद से फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी अनुसार हत्या की जो वजह सामने आई है, उसके अनुसार आरोपित ससुर अपने बड़े भाई के बेटे से विधवा बहू की शादी कराना चाहता था, लेकिन बहू ने उसके इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था, जिससे तैश में आकर उसने हत्या कर दी औ मौके से फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक सिकरौदा नहर के पास निवासी रिटायर फौजी ज्ञान सिंह गुर्जर ने रात में बहू प्रियंका (27 साल) को लाइसेंसी बंदूक से दो गोली मारी। प्रियंका के पति अजय गुर्जर ने एक साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उसकी सात साल की बेटी और पांच व तीन साल के दो बेटे हैं। पति की मौत के बाद प्रियंका ज्यादातर मायके मैथाना गांव में रहती थी। ससुराल तीन दिन पहले ही आई थी।

टीआइ दर्शन शुक्ला ने बताया कि रिटायर्ड फौजी ज्ञान सिंह गुर्जर बहू प्रियंका पर बड़े भाई के बेटे ध्रुव (24 वर्ष) से शादी करने का दबाव बना रहा था। प्रियंका इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसकी वजह थी कि उसके तीन बच्चे भी थे। प्रियंका सिकरौदा अपने ससुराल आई तो फिर से इसी बात का ज्ञान सिंह दबाव डालने लगा। प्रियंका के मना करने पर हत्या कर दी।

हथियार की तलाश जारी

पुलिस के मुताबिक ज्ञान सिंह ने बताया कि उसने अपनी लाइसेंसी बंदूक झाड़ियों में फेंक दी थी, लेकिन मौके पर बंदूक अभी तक पुलिस को नहीं मिल सकी है। पुलिस हथियार की तलाश कर रही है। साथ ही मामले में आग की कार्रवाई की जा रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More