"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

11 साल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के – सासंद विजय बघेल

KPN24:- मोदी सरकार के 11 साल होने पर भाजपा पूरे देश में विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण को समर्पित सरकार रुप में देख रही है। इन 11 सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताना के लिए हर जिला मुख्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित किया जा रहा है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने जांजगीर जिला मुख्यालय पर एक प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि पिछले 11 सालों में केन्द्र की मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है जिसका लाभ समाज के हर वर्ग को बिना भेद भाव के मिला है, देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में असंख्य योजनाओं से करोड़ों भारतीयों के जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित किया है उनका लाभ मिला है, प्रधानमंत्री जन-धन योजना से 53 करोड़ से अधिक के बैंक खाते खोले गए जिसमें 57% महिलाओं के खाते हैं जो महिलाओं को स्वतंत्रता व सशक्तिकरण को दर्शाता है, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से देश में 10.33 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला, वहीं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से करीब 55 करोड़ लोगों को कवर किया गया , जिसमें से साढ़े आठ करोड़ लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्वच्छ भारत अभियान के तहत् देश में 6.36 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण किया गया, प्रधानमंत्री आवास योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में 2.10 करोड़ गुणवत्ता युक्त मकान निर्मित हो चुके हैं तो शहरी क्षेत्र में भी 92.61लाख मकान बनकर तैयार है, किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक हो इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में दी जाती है, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से तो देश के 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में अन्न दिया जा रहा है।

आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक क्षेत्र में भी अनेक उपलब्धियां हासिल कर रहा है, भारत आज दुनिया की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थ व्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है , वहीं देश के करीब 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर है है ये मोदी सरकार की योजनाओं की ही देन है कि भारत आज विश्व गुरु बनने की और अग्रसर है।

इस प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता व विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व संसदीय सचिव व पार्टी के जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, रवि पाण्डेय, नंदनी राजवाड़े, सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More