"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

घर के बाहर खडी कार को जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश पर घर के बाहर खडी कार को जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी लव कुमार कश्यप उम्र 29 वर्ष निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा का निवासी है।

मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी रामकुमार कौशिक निवासी रामनगर पामगढ द्वारा अपनी कार मारूती अल्टो 800 को अपने घर के सामने 16 फरवरी को नहर पुल के ऊपर खड़ी कर बाहर ड्यूटी करने चला गया था। 17 फरवरी के सुबह प्रार्थी को सूचना मिला कि उसकी कार में आग लग गई है गाड़ी के पास कुछ दूरी में 01 लीटर का बाटल जिसमे पेट्रोल का गंध आ रहा था एवं माचिस मिला है बताया, वापस आकर देखा तो कार सामने से पुरी तरह जल गया था, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगा दिया गया है, कि सूचना रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 69/25 धारा 326 (एफ) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया इसके बाद अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी कि इसी दौरान पता चला कि उक्त कार को लव कुमार कश्यप निवासी रामगढ मोहल्ला पामगढ के द्वारा जलाया गया है, जिसको हिरासत में लेकर  घटना के संबंध में पूछताछ करने पर कार को आग लगाना स्वीकार किए जाने से आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

इस कार्यवाही में उपनिरी. मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, प्रआर सुधीर साहू, अनुज खरे, दुर्गा जगत एवं थाना पामगढ़ स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More