"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले में रात्रि गश्त पर रहे पुलिस अधीक्षक, कानून व्यवस्था का लिया जायजा।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय बीती रात जिले में गश्त पर रहे, इस दौरान उन्होंने शहर व थानों में गश्त कर रहे विभाग के कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए।

जब से जिले की कमान संभाली है तब से पुलिस अधीक्षक पूरे एक्टिव दिखाई दे रहे, उनके पदभार ग्रहण करने के बाद से ही पूरा पुलिस प्रशासन सर्तकता के साथ काम कर रहा है,   इस दौरान बीती रात्रि पुलिस विभाग की गश्त व्यवस्था का जायजा लेने जिले थानों व शहर का निरीक्षण किया तथा गश्त कर रहे पुलिस के जवानों को उचित दिशा-निर्देश भी देते हुए कहा कि काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले की उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर जरूरी कदम उठाए, यहां तक कि विभागीय कार्य में लापरवाही करने वाले अपने कर्मचारियों को भी नहीं बक्शा। वहीं आम जनता में जागरूकता आएं , इसके लिए हर थाना स्तर सजग नागरिक सख्त प्रहरी जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ताकि जनता पुलिस के साथ संवाद कर सके तथा अपराधियों पर नकेल कसने में पुलिस की मदद करें। 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More