"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठकों की तिथि तय, विभाग ने जारी किया आदेश।

KPN24 :- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालय प्रबंधन समिति तथा विद्यालय प्रबंधन तथा विकास समिति की त्रैमासिक बैठक के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत एक शिक्षा सत्र में कुल चार बैठके होंगी।

सभी बैठकों की तिथियां भी आदेश में जारी किया गया है।
जारी आदेश के तहत राज्य के सभी शासकीय,अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रबंधन समिति तथा माध्यमिक हाईस्कूल एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक त्रैमास में राज्य द्वारा निर्धारित तथा निश्चित तिथि को आयोजन किया जाना है। अतः शैक्षणिक सत्र 2025–26 में विद्यालय प्रबंधन समिति तथा विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के द्वारा विशेष त्रैमासिक बैठक की तिथि निर्धारित की गई है।

पहली बैठक 18 जून 2025, दूसरी बैठक 8 अगस्त 2025,तीसरी बैठक 13 नवंबर 2025, एवं आखिरी तथा चौथी बैठक 22 जनवरी 2026 को होगी। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा यह आदेश जारी किया गया है।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More