"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

दो डांस गर्ल के साथ हुक्का पार्टी करने वाले 05 लोगों को पुलिस ने पकड़ा।

KPN24:- बिलासपुर रायपुर रोड़ पर स्थित होटल पैट्रिशियन के एक कमरे में दो डांस बार गर्ल के साथ 05 युवकों को हुक्का बार का आयोजन करने कर गिरफ्तार किया गया है होटल का यह कमरा तुषार अग्रवाल जी के नाम पर बुक था।

छत्तीसगढ़ में हुक्का बार पर प्रतिबंध के बावजूद भी हुक्का पिया जा रहा था. साथ ही शराबखोरी भी की जा रही थी. सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल पहुंचकर छापामार कार्रवाई की. सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित होटल पैट्रिशियन में पुलिस ने छापेमारी की गई. इस दौरान होटल के कमरे में कोलकाता की दो लड़िकयां और पांच युवक मिले. लड़कियां कोलकाता के बार में डांसर है।

यहां इवेंट कंपनी का संचालन करने वाले दीपेश हरिरमानी ने हुक्का पार्टी का आयोजन किया था. उसके साथ नवीन पाल, रोहन हाजरा, अविनाश ठाकुर, अजय मौर्य भी थे. सभी होटल में हुक्का और शराब पी रहे थे. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस टीम ने कमरों की तलाशी ली. जांच के दौरान कमरा नंबर 2008 में संदिग्ध रूप से पांचों युवक और युवतियां नशे की हालत में मिले. यहां शराब के साथ ही हुक्का भी पिया जा रहा था. पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों लड़िकयां कोलकाता के एक क्लब बार में डांसर है. इवेंट कंपनी के दीपेश हरिरमानी ने इन्हें यहां बुलाया था. कमरा तुषार अग्रवाल के नाम पर बुक किया गया था, पर इसमें लोग दूसरे थे. एक लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया पर यहां पांच लड़के और दो लड़िकयां थी. जिस लड़के के नाम पर कमरा बुक किया गया वह लड़का भी कमरे में नहीं था.

होटल प्रबंधन पर लगाया कोटपा एक्ट

पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान और प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन पर रोक नहीं लगाने पर होटल प्रबंधन के खिलाफ कोटपा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. होटल का रजिस्टर चेक करने पर रजिस्टर में विधिवत एंट्री भी नहीं पाई गई. रजिस्टर में कमरा नंबर 2008 को एक के नाम से बुक कर सात लोग मौजूद थे. होटल नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने नगर निगम और एसडीएम को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा है. लड़िकयों के संबंध में भी पुलिस ने तस्दीक की. इसके बाद पकड़े गए युवकों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More