"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मोबाईल झपटमारी करने वाला एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना बलौदा क्षेत्र में मोबाईल झपटमारी करने वाला एक विधि से संघर्षरत बालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 10 हजार कीमत का एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया।

मिली जानकारी अनुसार एक विधि से संघर्षरत बालक के द्वारा 18 जून को शाम 05ः30 बजे थाना बलौदा क्षेत्र में आवेदक को अश्लील गाली गलौज करते हुए बल पूर्वक उसका मोबाईल किमती 10000/ रू को छपटमारी कर भाग गया जिसका पीछा किया तो नहीं मिला की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 250/25 धारा 296, 304(1) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

थाना बलौदा पुलिस द्वारा झपटमारी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से झपटमारी का मोबाईल को बरामद किया जाकर, विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत किशोर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, प्र0आर0 नवीन सिंह, गजाधर पाटनवार, मुकेश यादव, आर0 श्याम राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More