"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सूटकेस के अंदर सीमेंट से दबी मिली अज्ञात युवक की लाश।

KPN24:- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक सूटकेस में अज्ञात युवक की लाश मिलने की घटना ने सबको हैरान कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार पूरा घटनाक्रम में शव के साथ सीमेंट डालकर रखा गया था, और इसे सुनसान इलाके में फेंक ​दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ममाले की जांच की जा रही है। यह डीडी नगर थाना इलाके का मामला है।

राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ इलाके में सोमवार को एक स्टील के ट्रंक से सूटकेस बरामद हुआ है। जिसमें एक युवक का शव मिला है। शव को सीमेंट में भरकर सूटकेस में बंद किया गया था, जिससे वह पूरी तरह जमी हुई अवस्था में मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिए हैं।

स्टील के ट्रंक के भीतर सूटकेस मिला

शुरूआती जानकारी के अनुसार शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनास्थल इंद्रप्रस्थ के वाटर पार्क के पास स्थित है, जहां लावारिस हालत में पड़े एक स्टील के ट्रंक के भीतर यह सूटकेस मिला। शव की स्थिति और तरीके से स्पष्ट है कि यह हत्या करके फेंका गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या के कारणों, युवक की पहचान और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मेरठ में हुए हत्याकांड से मेल खाता मामला

आपको बता दें कि यह मामला हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए हत्याकांड से मेल खाता है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी और शव को सीमेंट से भरे प्लास्टिक ड्रम में डालकर ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More