"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार।

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला फरार आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया था, जिसकी रिपोर्ट पर 05 मार्च को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की लगातार पातासाजी की जा रही थी। मुखबिर सूचना पर अपहृता को आरोपी लालाराम यादव के कब्जे से बरामद किया जाकर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाना एवं शादी का झांसा देकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, कपिल राम साहू, महिला आरक्षक सरोजनी कटकवार थाना शिवरीनारायण का योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More