
KPN24:- नाबालिक को बहला फुसलाकर कर शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाला मुख्य आरोपी के साथ सहयोग करने वाले 02 आरोपी को थाना चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
मिली जानकारी अनुसार नाबालिक बालिका को 9 जून को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। नाबालिक बालिका पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अज्ञात आरोपी एवं अपहृता बालिका की थाना चांपा पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। अपहृत बालिका को मुख्य आरोपी महादेव देवांगन निवासी बेलदारपार चांपा के कब्जे से बरामद किया जाकर पूछताछ करने पर नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ भगाकर ले जाकर दैहिक शोषण करना, और नाबालिक बालिका को उसके घर से भगाने में दोस्त टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन दोनो के द्वारा सहयोग करना बताने पर थाना पुलिस टीम द्वारा अलग -अलग स्थान से टीकम पारकर और विशाल उर्फ वीरेंद्र देवांगन को पकड़ा गया, जिसको पूछताछ करने पर सहयोग करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रहलाद दिनकर, महिला आर. संगीता लहरे का विशेष योगदान रहा










