"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

मुलमुला से 4 साल के गुम बच्चे को पुलिस ने रातभर में खोज निकाला।

KPN24:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से गुमा बच्चा बिलासपुर में मिला पुलिस ने रात भर में खोज निकाला ,गुम बालक बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित हैं, जिसको लेने के लिए पुलिस टीम रात में ही रवाना हो चुकी है।

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया के एक 04 वर्षीय बालक लव कुमार कश्यप जिसका दिमाकी हालत कमजोर है, जो बोल नहीं पाता है। वह अपने घर से आज सुबह 11 बजे कही चला गया था। जिसके संबंध में घटना की जानकारी लेने के संबंध में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वतः गुम बालक के घर जाकर उनके परिजनों से मिले एवं गुम बालक के संबंध में पूछताछ किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के नेतृत्व में पता चला कि गुम बालक बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित हैं, जिसकी सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलमुला पारस पटेल एवं उनके टीम तथा सायबर टीम तत्काल बिलासपुर गुम बालक को लेने हेतु रवाना हुआ है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More