"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

आदिवासियों की आवाज अब दिल्ली तक पहुंची, निरस्त पट्टों की कार्रवाई ही निरस्त करने की मांग

मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर।

KPN24:- जिले में आदिवासियों के 8 हजार से ज्यादा वनाधिकार पट्टे निरस्त करने के मामले ने अब राष्ट्रीय राजनीति का रुप ले लिया है। यह मुद्दा धूलकोट के सम्मेलन से लेकर जनसुनवाई और उसके बाद आदिवासी सम्मेलन बुरहानपुर में तब्दिल हुआ। इसके बाद अब भोपाल होते हुए दिल्ली तक जा पहुंचा है।

दरअसल आदिवासी इस मामले को लेकर कतई समझौते के मुड में नहीं है और पूरा जोर लगा रहे है कि प्रशासन इस मुद्दे पर बैक फूट पर आ जाए और निरस्त किए गए पट्टों को जारी कर दें।
बता दें कि यह मामला धूलकोट और जिला मुुख्यालय होते हुए पहले भोपाल पहुंचा और अब दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तक जा पहुंचा है। हाल ही में राहुल गांधी से नई दिल्ली स्थित उनके आवास 10 जनपथ पर अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस द्वारा आयोजित विशेष बैठक में आदिवासी नेताओं ने वन अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की।
राहूल गांधी बोले- आदिवासी भारत के पहले मालिक
आदिवासियों के बैठक में उनकी पीड़ा सुनने के बाद राहूल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्पष्ट रुप से लिखा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक हैं। उनकी पीड़ा, समस्याओं और संघर्षों को समझ कर उनके जल, जंगल और ज़मीन के हक-अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज़ उठाने के लिए हमेशा समर्पित और तैयार हूं। इस बयान के साथ उन्होंने बैठक की तस्वीरें भी साझा की। जिसमें देशभर के प्रमुख आदिवासी नेता उपस्थित दिखाई दे रहे हैं। बैठक में मध्यप्रदेश के आदिवासी प्रतिनिधियों ने बुरहानपुर जिले में आदिवासियों के वन पट्टे निरस्त होने की जानकारी विस्तार से दी और इसे संविधान व कानून के विरुद्ध बताया।
लोकसभा और विधानसभा में भी गूंजेगा मामला
राहुल गांधी ने भरोसा दिलाया कि वह इस मुद्दे को न केवल मध्यप्रदेश विधानसभा बल्कि लोकसभा में भी पुरज़ोर तरीके से उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के जल. जंगल और जमीन के मुद्दें पर हमेशा साथ रहेगी। जिले के आदिवासी समाज के लिए यह बैठक एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। स्थानीय आदिवासी संगठनों का कहना है कि अब इस अन्याय के खिलाफ देशभर में आवाज़ बुलंद की जाएगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। मप्र का कांग्रेस आदिवासी प्रतिनिधि मंडल जो दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मिला उसमें आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामु टेकाम, डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, खरगोन पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते सहित धूलकोट क्षेत्र के आदिवासी नेता अन्तर सिंह बर्डे एवं पवन कुमार बर्डे शामिल थे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More