
KPN24:- डरा धमका कर दैहिक शोषण करने वाले आदतन गुण्डा बदमाश आरोपी को गिरफ्तार किया गया,आरोपी महेश यादव थाना सारागांव क्षेत्र का गुण्डा बदमाश सूची में शामिल हैं आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पतासाजी जांजगीर पुलिस द्वारा की जा रही थी।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 551/2025 धारा 332 (5), 64(2).75, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पूर्व में आरोपी द्वारा जांजगीर क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में हथियार दिखाकर मारपीट किया गया था जिस मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है आरोपी द्वारा पीड़िता को डरा धमका कर दैहिक शोषण किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध 14 जून को थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय निर्देशन में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी इसी दौरान मुखबीर सूचना पर आरोपी की घेराबंदी कर उसको पकड़ा गया उससे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि पीड़िता को डरा धमका कर पिस्टल से मारने की धमकी देकर अपने आप को जांजगीर जिले का बहुत बड़ा गुण्डा बताकर पीड़िता के साथ दैहिक शोषण करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी के घर तथा उसके चार पहिया थार वाहन की तलाशी लिया गया जो किसी प्रकार का पिस्टल बरामद नहीं मिला आरोपी का थार गाड़ी को बरामद किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
इस कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जाजगीर, उपनिरी भवानी सिंह, प्रआर राजकुमार चन्द्रा, राकेश तिवारी, आरक्षक नितिश विश्वकर्मा, विरेन्द्र भैंना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।










