"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

बैंक में बंधक जमीन की बिक्री का सौदा कर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार।

शैलेन्द्र कुमार सोनी बलौदा 

KPN24:- जिला जांजगीर-चांपा के बलौदा थाना क्षेत्र में जमीन बिक्री करने के नाम से लाखों रूपये लेकर धोखाधडी करने वाला फरार आरोपी को बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी शंकर लाल खुंटे एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा ग्राम कुरमा का विवादित भूमि जो बैंक में बंधक होने के बावजूद भी आवेदिका श्रीमती लता के साथ सौदा कर शपथ पत्र में इकरार कर आवेदिका से अग्रिम राशि 450000 रू लेकर जमीन रजिस्ट्री न कर धोखाधडी करना, सौदा रकम को वापस मांगने पर प्रार्थीया को अश्लील गाली गलौच करना जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्व दिनांक 12.11.2024 को थाना बलौदा में अप0क्र0 403/24 धारा 294,506, 419,420,34 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था।
आरोपी जो घटना दिनांक से फरार था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान आरोपी शंकर लाल खुंटे को पकड़ कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पुछताछ किया गया जो अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार कियें जाने पर गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

इस कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव उपनिरीक्षक राजेश कुमार साह का सराहनीय योगदान रहा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More