
KPN24:- थाना शिवरीनारायण क्षेत्र से दो आदतन बदमाशों को गुंडागर्दी, मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया तथा अपराधियों में भय और आम जन मानस में सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों का जुलूस निकाला गया।
थाना शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत 01 जुलाई को दोनों आदतन बदमाशों के द्वारा लोहर्सी शराब दुकान के समीप स्थित चखना दुकान में बैठे होने के दौरान एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे मांग करना नहीं देने पर अश्लील गाली गलौच करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण क्रमांक 255/25 धारा 119(1), 296, 351(3), 115(2), 3(5) bNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
आदतन बदमाश
आरोपी स्वपनिल यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी खरौद, थाना शिवरीनारायण (अपराधिक प्रवृत्ति का, जिसके विरुद्ध गुंडा-बदमाश के तहत कार्यवाही प्रचलित है वहीं दुसरा अनुराग उर्फ लक्की यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी खरौद (पूर्व से गुंडा सूची में शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।
दोनों आरोपियों द्वारा क्षेत्र में लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने के कारण हिस्ट्रीशीट तैयार की जा रही है तथा गुंडा सूची में शामिल करने की कार्यवाही चल रही है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को ग्राम खरौद में गिरफ्तार कर जनसुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ाने हेतु सार्वजनिक जुलूस निकाला गया, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था का संदेश जाए और असामाजिक तत्वों में भय का वातावरण बने।
जांजगीर चांपा जिले में पुलिस आम जनता से अपील करती है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










