
KPN24 :- जांजगीर-चांपा के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक बालिका के साथ अनाचार में सहयोग करने वाले माता पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपियों को अपहृत नाबालिक बालिका होने की जानकारी होने के बावजूद भी उनके द्वारा सहयोग किया गया, आरोपियों के विरुद्ध धारा- 137(2),87,65(2).3(5) B.N.S, धारा 06 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही की गई
मिली जानकारी अनुसार नाबालिक बालिका को 10 जनवरी को रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने की सूचना पर थाना जांजगीर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अपहृता एवं अज्ञात आरोपी की थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में CSP जांजगीर श्रीमति कविता ठाकुर के नेतृत्व में विवेचना के दौरान बालिका को आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पूछताछ करने पर विधि से संघर्षरत बालक द्वारा शादी करने का झांसा देकर अनाचार करना बताया।
आरोपी नाबालिग बालक के माता- पिता अपहृता को नाबालिक बालिका होने की जानकारी होने के बावजुद अपने पास रखा गया एवं विधि से संघर्षरत बालक की मदद की गई। प्रकरण में आरोपीयों से पुछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर के थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी व उप निरीक्षक सत्यम चौहान, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा , महिला आरक्षक रेखा यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही।










