"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं

KPN24:- जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित हुए जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जिले के दूर दराज के इलाकों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई । जनदर्शन में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को तत्काल देकर यथाशीघ्र नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। इस दौरान अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा और सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन में आज तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम सिरली निवासी श्रीमती उषा बाई जुलाहा द्वारा शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम पलाड़ी खुर्द निवासी रामदुलारे पटेल द्वारा डीएपी यूरिया खाद दिलवाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम सलिहाभाठा निवासी श्रीमती दुर्गा बाई चौहान द्वारा सुशासन तिहार में मनरेगा पशु शेड मांग किया गया था जिसे स्वीकृति करने के संबंध में, तहसील भोथिया अंतर्गत ग्राम कटौवाहीह निवासी अभेराम साहू द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में गांव के नाम को सुधारने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम दतौद निवासी रामस्वरूप द्वारा बिक्री पत्र दस्तावेज दिलवाने के संबंध में, सहित विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया l उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More