
KPN24:- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शादी करने का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी को जांजगीर पुलिस ने चंद घंटे में गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी थाना डभरा जिला शक्ति का रहने वाला है।
मिली जानकारी अनुसार आरोपी धनीराम अजगल्ले ने पीड़िता युवती को शादी करने का झांसा देकर उनके साथ जबरन अनाचार किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में दिनांक 07.07.25 को अपराध क्रमांक 615/25 धारा 62(2) (e) 89 BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तत्काल पकड़कर हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, SI सत्यम चौहान, ASI नरेंद्र डीक्सेना, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।










