
KPN24:- छत्तीसगढ़ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम पर 15 करोड़ की ठगी करने वाला पूर्व सीएम भूपेश बघेल का करीब के.के. श्रीवास्तव को पुलिस ने 14 दिन के लिए जेल भेजा गया वहीं पुलिस ने एक और कांग्रेस के युवा नेता को गिरफ्तार किया है जिससे तेलीबांधा थाने में पूछताछ की जा रही है उसके बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीब के.के.श्रीवास्तव को भोपाल की एक होटल से 20 जून को गिरफ्तार किया था जिसको पुलिस ने 12 दिनों की रिमांड पर लिया था, रिमांड खत्म होने पर 7 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 14 दिन की जेल में भेजा गया।
के.के.श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने छत्तीसगढ़ के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में काम दिलाने के नाम पर नोएडा की रावत एसोसिएट कंपनी जो हाईवे कंस्ट्रक्शन का काम करती है उसको 500 करोड़ का ठेका दिलाने के बदले 15 करोड़ रूपए लिए थे जिसकी शिकायत कंपनी के मालिक अर्जुन रावत ने तेलीबांधा थाने में के.के.श्रीवास्तव व उनके बेटे के खिलाफ शिकायत की थी, हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था।
वहीं आज पुलिस ने के.के.श्रीवास्तव को भागने में मदद करने वाले कांग्रेस के युवा नेता आशीष शिंदे को गिरफ्तार किया है जिससे तेलीबांधा थाने में पूछताछ की जा रही है उसके बाद उसको न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस को पूछताछ में अहम जानकारी मिली है जिसके आधार आगे कार्रवाई की जाएगी।










