
मनीष विद्यार्थी बुरहानपुर
KPN24:- बुरहानपुर नगर के रेणूका प्रखंड की मई माह की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आज आयोजित की गई है। जिसमें जिला और प्रखंड कार्यकारिणी सहित जिले में निवासरत विभाग के पदाधिकारी अपेक्षित है।
जिला अध्यक्ष ब्रह्मपुर प्रेम पटेल और जिला मंत्री संतोष पंडित ने बताया कि इस जिला समीक्षा बैठक में अपने-अपने प्रखंड की बैठक की समीक्षा, अपना व्यक्तिगत प्रवास लिखीत में लेकर आने और किया हुआ व आगामी प्रवास की जानकारी, अपने- अपने सत्संग लिखकर लाने और नया प्रारंभ करना हो तो भी लिखकर लाने, बजरंग दल के माध्यम से साप्ताहिक महाआरती का आयोजन यदि किया हो तो वर्त लेकर आने और कितने स्थान पर सामुहिक हनुमान चालीसा व महाआरती हो रही है, इसकी जानकारी लाने, प्रखंड पदाधिकारी अपने-अपने पालक वाले खंड की बैठक तय करके लाने और की गई खंड बैठक की समीक्षा करके आने, सभी वर्ग शिक्षित कार्यकर्ता और पदाधिकारीयों की सुची लेकर आने, समस्त समितियों की सूची या पीडीएफ लेकर आने, अपने-अपने प्रखंडों के मासिक प्रखंड बैठक की दिनांक और स्थान तय करके आने, अन्य कोई सराहनीय कार्य अपने प्रखंड में संगठन के स्तर पर हुआ हो तो उसका वर्त लेकर आने, बजरंग दल संयोजक बनाओ अभियान में अपने प्रखंड में जो नए कार्यकर्ता जुड़े हैं उनकी प्रिंटेड सूची लेकर आने जैसे आग्रह सभी कार्यकर्ताओं से किए गए है। इस बैठक का आयोजन बुधवार दोपहर 1.30 बजे गायत्री शक्तिपीठ शिकारपुरा थाने के सामने किया जाएगा।










