"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल सेवा से बर्खास्त, 12 साल से लगातार अनुपस्थित रहे

KPN24:- 12 साल से लगातार अनुपस्थित चल रहे चकरभाठा के सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सितम्बर 2013 से लगातार अनुपस्थिति की सूचना पर कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जनपद सीईओ से जांच करवाई गई। जांच के बाद जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाई की है।

मिली जानकारी अनुसार कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने विकासखंड मुंगेली के शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में पदस्थ सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल को लंबे समय तक बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।

सहायक शिक्षक पंचायत रितेश अग्रवाल 13 सितंबर 2013 से लगातार स्कूल से अनुपस्थित पाए गए। उनके खिलाफ जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा विभागीय जांच कराई गई, जिसमें स्पष्ट हुआ कि वह नियुक्ति के बाद से ही समय-समय पर अनुपस्थित रहते थे। सुनवाई का अवसर दिए जाने के बावजूद वे संतोषजनक उत्तर और उपस्थिति दर्ज नहीं करा सके।

बीईओ और बीआरसी समन्वयक द्वारा प्रस्तुत गवाहियों और विद्यालय की उपस्थिति पंजीका से यह पुष्टि हुई कि रितेश अग्रवाल छात्रों की पढ़ाई से लगातार दूरी बनाए हुए थे। जिससे विद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित हुआ और विद्यार्थियों का शैक्षणिक कार्य प्रभावित हुआ। उक्त प्रकरण में छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के तहत कार्रवाई करते हुए सामान्य प्रशासन समिति की अनुशंसा पर रितेश अग्रवाल को सेवा से पृथक करने की कार्रवाई की गई है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More