"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

हिंदी मीडियम स्कूल को अंग्रेजी माध्यम में करने का जमकर विरोध, ग्रामीणों और छात्रों ने किया चक्काजाम

KPN24:- गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के सेमरा और भदौरा गांव में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। ग्रामीणों और छात्रों ने स्कूल के सामने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि आत्मानंद स्कूल को पहले की तरह इसे हिंदी मीडियम में ही चलाया जाए।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव में पहले आत्मानंद स्कूल हिंदी मीडियम स्कूल था, लेकिन अब इसे अंग्रेजी मीडियम में बदल दिए गया जिससे  गांव के बच्चों को अन्य गांवों में पढ़ने जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किया चक्का जाम, नहीं सुनी मांग तो करेंगे उग्र आंदोलन
प्रदर्शन में शामिल छात्राओं ने बताया कि प्रशासन से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते उन्होंने केंवची बायपास रोड पर चक्का जाम किया और स्कूल प्राचार्य पर बच्चों व परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

मौके पर पहुंची पुलिस व SDM पेंड्रारोड को ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि स्कूल को हिंदी मीडियम में फिर से नहीं बदला गया, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पुरानी व्यवस्था से हटाने पर बढ़ी छात्रों की परेशानी
गौरतलब है कि कांग्रेस शासनकाल में कई सरकारी स्कूलों को आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बदला गया था। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हिंदी मीडियम स्कूलों को यथावत रखा गया, लेकिन सेमरा जैसे गांव में नई व्यवस्था से पहले के छात्रों को भारी परेशानी हो रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More