"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पहले पैसे दो, फिर बिजली का उपयोग करो ।

अभी तक आप पहले बिजली का उपयोग करते थे बाद में बिल का भुगतान करते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मोबाईल  की तरह अब पहले आपको बिजली का रिचार्ज करना होगा. उसके बाद ही आप बिजली उपयोग कर पाएंगे. दरअसल अब बिजली बिल आने पर नहीं बल्कि स्‍वयं रिचार्ज करने के बाद आप बिजली का उपयोग कर सकेंगे. ऐसी व्‍यवस्‍था जून 2025 से छत्तीसगढ़ में शुरू हो जाएगी. प्रीपेड स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली का उपयोग करना होगा. इसके लिए उपभोक्ताओं को मीटर को रिचार्ज कराना होगा.

छत्तीसगढ़ राज्य के जिन घरों में अभी तक स्मार्ट मीटर नहीं लगा है, उन्हें इस साल के अंत तक यह सुविधा मिल जाएगी. केंद्र सरकार की रिवैम्पड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (RDSS) के तहत ये मीटर लगाए जा रहे हैं. स्मार्ट मीटर लगाने के मामले में छत्तीसगढ़ देश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.

आरडीएसएस योजना के तहत छत्‍तीसगढ़ के किसानों को प्रीपेड स्‍मार्ट मीटर स्‍क्रीम से दूर रखा जाएगा. उनको प्रीपेड मीटर नहीं दिए जाएंगे. बाकी सभी बिजली उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा रहें हैं. इस मीटर की खास बात यह है कि इसकी मैनुअल रीडिंग की आवश्यकता नहीं होगी. बिजली कर्मचारी स्टेशन से ही प्रत्येक घर की बिजली की खपत की गणना कर सकेंगे.

वहीं स्मार्ट मीटर के सक्रिय हो जाने के बाद उपभोक्ताओं को एडवांस में रिचार्ज कराना अनिवार्य रहेगा. रिचार्ज खत्म होते ही बिजली अपने आप कट जाएगी. हालांकि, रिचार्ज खत्म होने से पहले ही उपभोक्ताओं के फोन पर बैलेंस रिचार्ज का मैसेज आ जाएगा, ताकि वे समय रहते रिचार्ज करा सकें.

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More