"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिले का महाठग पीयूष जायसवाल गिरफ्तार, ट्रेडिंग के नाम रकम दौगुना करने के लिए कराता था जमा

जांजगीर-चांपा जिले में ट्रेडिंग के नाम करोड़ों की ठगी करने वाले फरार चल रहे आरोपी पीयूष जायसवाल को चाम्पा पुलिस ने गिरफ्तार कर ही लिया।

छत्तीसगढ़ राज्य की भोली-भाली जनता से रुपये दौगुना करने के नाम पर ठगने की अनेक घटनाएं सामने आती रहती है ऐसा ही एक मामला जांजगीर-चांपा जिले के पोड़ी शंकर गांव के पीयूष जायसवाल से जुड़ा है जिसने क्षेत्र की जनता से ट्रेडिंग के नाम रकम दोगुना करने के लिए करोड़ों जमा करा लिए लेकिन समय पर किसी की रकम दोगुना नहीं हुई, जिसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक जांजगीर को की गई थी , जांजगीर चांपा पुलिस लंबे समय से जिले के सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार आरोपी पीयूष जायसवाल को ढूंढ रही थी. लेकिन महाठग पीयूष जायसवाल लंबे समय से फहर चल रहा था. ठगी का शिकार हुए लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी पुलिस से की थी. लेकिन पुलिस सिर्फ तलाश करने की बात कहते हुए लंबे समय से इस मामले को लटका कर रखा था. अब बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा करोड़ों की ठगी के मामले में पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. लेकिन अभी तक पुलिस गिरफ्तारी की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

जिले का महाठग पीयूष जायसवाल इतना शातिर है कि हर पार्टी के नेताओं के साथ इसकी तस्वीर वायरल हो रही है जिसको लेकर भाजपा ओर कांग्रेस दोनों दलों ने पूर्व में एक दुसरे पर पीयूष जायसवाल के संबंध होने का आरोप लगाया गया था।

 

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More