"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नाबालिग छात्रा की खून से लथपथ लाश मिलने से मचा हड़कंप

KPN24 :- छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के खैरवार गांव में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब एक नाबालिग छात्रा की खून से सनी लाश उसके घर से मिलीं है इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। मृतका की पहचान 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा विधय्यानी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना उस वक्त हुई जब बच्ची के परिजन खेत में रोपा लगाने गए थे। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपी ने घर में घुसकर लोहे की सब्बल से हमला कर छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। जब परिजन खेत से लौटे, तो उन्होंने बच्ची की खून से लथपथ लाश देखी और पूरे गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के गले में सब्बल से वार किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र छवाई और एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल खुद मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More