"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

परीक्षार्थियों को अब हाफ बांह के कपड़े और चप्पल में दो घंटे पूर्व पहुंचना अनिवार्य परीक्षा केंद्र 

KPN24:- जांजगीर-चांपा में व्यावसायिक परीक्षा मंडल के आगामी परीक्षा के आयोजन संबंध में पुलिस नोडल अधिकारी तथा जिला समन्वयक के मास्टर ट्रेनर्स की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में व्यापम के नए निर्देशों की परिचर्चा की गई।

डिप्टी कलेक्टर शशि चौधरी ने बताया कि अब व्यापम के परीक्षार्थियों को फूल बांह के कपड़े और जूते में आने पर पाबंदी रहेगी। साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में दो घंटे पूर्व आना अनिवार्य होगा। व्यापम द्वारा 20 जुलाई 2025 से आयोजित होने वाली परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यर्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से फ्रिस्किंग की जाएगी। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद दोनों पुलिस कर्मी द्वारा बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र परिसर एवं केन्द्र के बाहर का निरीक्षण किया जाएगा ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके। प्रशिक्षण में बताया गया कि व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए जारी निर्देश में परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपडे, फुटवियर के रूप में चप्पल पहनकर परीक्षा देने आने कहा गया है। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More