"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

पूर्व सरपंच के बेटे की संदिग्ध हालात में मिली लाश

KPN24 :- जांजगीर-चांपा जिले की  नैला पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सिवनी के पूर्व सरपंच के बेटे की लाश संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि सिर पर चोट के निशान है। मृतक का नाम अर्जुन चौहान है। घटना की सूचना के बाद नैला उपथाना कि, पुलिस मौके पर पहुंची है और एफएसएल की टीम को सूचना दी गई है।

मिली जानकारी अनुसार मृतक की पहचान सिवनी गांव के ही युवक अर्जुन चौहान 38 वर्ष के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने सुबह युवक का शव देख पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद नैला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस इसे संदिग्ध मौत मानते हुए पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक की मौत कैसे हुई, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

फिलहाल पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग घटना की असली वजह जानने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More