"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

तांत्रिक ने झाड़फूंक का झांसा देकर परिवार की महिलाओं के साथ किया रेप

KPN24:- अंध विश्वास में आकर लोग कबतक अपने और अपने परिवार के साथ खिलवाड़ करेंगे ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश से दिल दहला देने वाला सामने आया है, जहां पर एक तांत्रिक ने परिवार के विश्वास का फायदा उठाकर ऐसा कांड किया की पूरा परिवार इस समय सदमें में है। बताया जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक ने झाड़फूंक का झांसा देकर परिवार की महिलाओं के साथ रेप किया।

जानकारी के अनुसार यहां एक परिवार ने तांत्रिक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक की पहचान राजस्थान निवासी बलवीर बैरागी के रूप में हुई है। आरोपी बेगू जिला चित्तौड़ से आलोट आया और लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला तांत्रिक होने का दावा किया। तांत्रिक आलोट में एक परिवार के घर रुका हुआ था। तांत्रिक बलवीर बेरागी ने घर के लोगों को मोटी रकम निकालने का लालच दिया।

7 दिनों तीन महिलाओं को बनाया शिकार

बताया जा रहा है कि आरोपी तांत्रिक ने परिवार के सभी पुरुषों को पैसों का लालच देकर घर से दूर भेज दिया था। इसके बाद उसने घर की सभी महिलाओं को पवित्र जल पिलाकर बेहोश कर दिया और 7 दिनों में घर की तीनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले में एसडीओपी ने बताया कि तांत्रिक द्वारा तीन महिलाओं से अवैध संबंध बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि-पीड़ितों के बयान लिए जा रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना की आरोपी की तलाश की जा रही है

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More