"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

नवविवाहिता के साथ वहशीपन की सारी हदें पार, जंगल में बंधक बनाकर चार दिनों तक किया रेप

KPN24:- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दुष्कर्म की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने साहस दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसकी जान-पहचान के युवक ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी की पहचान अजय सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अक्सर पीड़िता के मायके के पास स्थित दुकान में आता-जाता था।

जान-पहचान के भरोसे को तोड़ा

घटना 20 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है, जब महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अजय वहां बाइक से पहुंचा और महिला से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी कर अपनी पत्नी बनाना चाहता है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो अजय ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और चूना पाथर के घने जंगलों में ले गया।

चार दिन तक जंगल में बनाया बंधक

जंगल में बने एक कमरे में आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और चार दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से छूटकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस

महिला की शिकायत के बाद सनवाल पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 365 (अपहरण), 506 (धमकी), 342 (ग़ैरक़ानूनी तरीके से बंधक बनाना) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। 29 जुलाई को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More