"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत शासी परिषद की बैठक आयोजित

KPN24:- जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास संस्थान के अंतर्गत शासी परिषद की बैठक आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में खनिज न्यास निधि के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा विभिन्न विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में जनप्रतिनिधियों के रूप में जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप, अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जैजैपुर विधायक  बालेश्वर साहू, एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता आनंद मिरि उपस्थित रहीं।

प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर सहित शासी परिषद के सदस्य और विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

बैठक में खनिज न्यास निधि से स्वीकृत योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा भावी कार्ययोजना पर सुझाव लिए गए। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने की मांग की।

कलेक्टर श्री महोबे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनिज न्यास निधि से स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए ताकि खनिज प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति मिल सके।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More