"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

डोटमा से बरेकेलकला सड़क की हालत खराब, बारिश में ग्रामीणों को होती है परेशानी

KPN24:- जैजैपुर विकासखण्ड में ग्राम डोटमा से बरेकेलकला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत दिनों-दिन और खराब होती जा रही है। हल्की बारिश के बाद इस सड़क पर दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में चार पहिया वाहन कैसे गुजरते होंगे, इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए अब तक ठेका भी पारित नहीं हुआ है। वहीं पहले किए गए कुछ निर्माण कार्य अधूरे छोड़ दिए गए हैं। ठेकेदार द्वारा सड़क की खुदाई करने के बाद केवल कुछ हिस्सों की मरम्मत की गई, जबकि बाकी जगहों पर कीचड़ और गड्ढों ने राहगीरों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवारों को भी इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार कीचड़ में फंसने या फिसलने की वजह से चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। सड़क की ऐसी स्थिति के बावजूद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि जिला पंचायत एवं जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान दें और सड़क निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं। ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके और डोटमा से बरेकेलकला तक की आवाजाही सुगम हो सके

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More