"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटियों और असामाजिक तत्वों पर चला सर्च ऑपरेशन, 45 आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में आगामी दिनों में वीवीआईपी/वीआईपी आगमन को देखते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस ने बीते रात्रि एक विशेष सर्च अभियान चलाया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले भर में की गई।

इस विशेष अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार वारंटियों, निगरानी बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन चेकिंग की गई। चिन्हित स्थानों पर पुलिस की टीमों ने रातभर गश्त और दबिश देकर कुल 45 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया और उन्हें संबंधित न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:

थाना जांजगीर: 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना बलौदा: 10 गिरफ्तारी वारंट

चौकी पंतोरा: 02 गिरफ्तारी वारंट

थाना अकलतरा: 13 गिरफ्तारी वारंट

थाना पामगढ़: 01 स्थायी, 01 गिरफ्तारी वारंट

थाना शिवरीनारायण: 06 स्थायी, 02 गिरफ्तारी वारंट

थाना बिर्रा: 02 स्थायी वारंट

थाना सारा: 02 गिरफ्तारी वारंट

थाना नवागढ़: 01 स्थायी वारंट

थाना चांपा: 04 स्थायी वारंट

निगरानी बदमाशों की विशेष चेकिंग

पुलिस द्वारा जिले में चिन्हित निगरानी एवं गुंडा बदमाशों की भी जांच की गई। कुल 70 बदमाशों की गतिविधियों, रहन-सहन, आय के स्रोत एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस ने उपस्थित बदमाशों को सख्त हिदायतें दीं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की चेतावनी दी। साथ ही, लगातार अपराधों में लिप्त पाए गए व्यक्तियों को निगरानी सूची में शामिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

पुलिस का संकल्प

जांजगीर-चांपा पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के सघन अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे ताकि जिले में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More