"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए शिवरीनारायण थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भूईगांव थाना पामगढ़ निवासी महेश पटेल (20 वर्ष) को अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी महेश पटेल (उम्र 20 वर्ष), निवासी भूईगांव थाना पामगढ़, के कब्जे से 62.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की है, जिसकी बाजार कीमत ₹6,250/- आंकी गई है। साथ ही शराब के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000/-) एवं संपर्क के लिए उपयोग किया जा रहा मोबाइल फोन (कीमत ₹9,000/-) भी जब्त किया गया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत ₹95,250/- है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल, आरक्षक वेद राम पटेल, राजेश कश्यप, अर्जुन यादव एवं दिनेश चौहान की अहम भूमिका रही, जिन्हें पुलिस विभाग द्वारा सराहना प्राप्त हुई है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More