"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की समस्याएं 80 आवेदन हुए प्राप्त, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिला कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और मांगें सुनीं। कार्यक्रम के दौरान कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में सारागांव निवासी पवन सिंह ने निराश्रित पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कलेक्टर ने उप संचालक समाज कल्याण को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। इसी तरह नगर पंचायत खरौद के आसा प्रकाश यादव ने राशन कार्ड से संबंधित समस्या रखी, जिस पर जिला खाद्य अधिकारी को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना, आर्थिक सहायता, ऋण प्रदाय, भूमि विवाद और पेंशन जैसी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर भी नागरिकों द्वारा आवेदन दिए गए। कलेक्टर श्री महोबे ने स्पष्ट रूप से कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अधिकारी समय-सीमा के भीतर जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने यह भी कहा कि जनदर्शन जैसे मंचों के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है, जिससे न केवल समस्याओं का समाधान होता है, बल्कि शासन की योजनाओं का लाभ भी समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचता है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More