"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने की समीक्षा बैठक

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में आगामी 07 अगस्त को प्रस्तावित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक ली। यह महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

कलेक्टर महोबे ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विभागीय तैयारियाँ समय-सीमा में पूरी की जाएं। उन्होंने हेलीपेड निर्माण, बेरिकेटिंग, प्रेजेंटेशन, माइक, बैठक व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, आवागमन, रोड क्लीयरेंस तथा प्रवेश पास वितरण आदि व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी व्यवस्था अधूरी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि बैठक का सफल संचालन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ ट्रैफिक नियंत्रण और पार्किंग को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, बेरिकेटिंग, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स और अन्य सुरक्षा प्रबंधों को समय रहते पूर्ण करने की बात कही।

बैठक में कमांडेंट विमल बैस, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह, अपर कलेक्टर आर.के. तंबोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More