
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने एक गंभीर वारदात में तेजी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला चरण नगर, चांपा का है, जहाँ पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने बटनदार चाकू लहराते हुए पीड़ित को दौड़ाया, जिससे दहशत का माहौल बन गया।
घटना 03 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे चरण नगर निवासी प्रार्थी विनोद कुमार अपने घर के बाहर मौजूद था। इसी दौरान वार्ड क्रमांक 14, चरण नगर चांपा निवासी मुकेश ठाकुर (उम्र 30 वर्ष) ने पुरानी रंजिश के चलते उसे गाली गलौच करते हुए बटनदार चाकू से डराने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी द्वारा चाकू लहराते हुए दौड़ाए जाने पर प्रार्थी ने घर के भीतर जाकर अपनी जान बचाई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक दर्ज किया और भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया। तत्पश्चात घेराबंदी कर आरोपी को चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
त्वरित कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल:
निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, आरक्षक सुमंत कंवर, शंकर सिंह राजपूत, प्रहलाद दिनकर व आकाश कलोशिया की भूमिका सराहनीय रही।










