
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुलमुला थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 39 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹3900, बरामद की गई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप तथा डीएसपी प्रदीप कुमार शोरी के मार्गदर्शन में की गई। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर मुलमुला पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी एवं बरामद शराब:
1. जग्गू गोड़ (उम्र 34 वर्ष), निवासी – साबरिया डेरा, खुटीघाट थाना मुलमुला
बरामद शराब: 14 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
2. दीपक कुमार मेहर (उम्र 25 वर्ष), निवासी – पकरिया
बरामद शराब: 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
3. वीरेंद्र लहरे (उम्र 30 वर्ष), निवासी – नरियरा
बरामद शराब: 13 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब
तीनों आरोपियों के विरुद्ध तीन अलग-अलग प्रकरणों में अपराध दर्ज कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक पारस पटेल, सहायक निरीक्षक प्रमोद महार, हेमलाल महिलांगे, प्रधान आरक्षक रितेश यादव सहित थाना मुलमुला स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।










