"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक बैठक, स्वतंत्रता दिवस और टीबी उन्मूलन पर दिए निर्देश

KPN24:- सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक लेकर जिले के विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय से जिले को टीबी मुक्त बनाने के निर्देश दिए।

आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कलेक्टर ने कॉलेज ग्राउंड जेठा में गरिमामय आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं—ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, परेड, साज-सज्जा आदि—के लिए निर्देश जारी किए गए।

बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, निर्माण कार्यों, पेंशन प्रकरणों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी शिकायतों और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More