
हैलिपैड पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत, आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा स्थित पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आज जांजगीर में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री श्री साय हिस्सा लेंगे।
इस बैठक में अनुसूचित जाति समुदाय के उत्थान से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।
Author: Kpn 24
Post Views: 428










