"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के जागरूकता शिविर से 66 हितग्राही हुए लाभान्वित

KPN24:- सक्ती जिले में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती द्वारा विकासखण्ड स्तरीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 06 अगस्त 2025 को जैजैपुर जनपद कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, सक्ती तथा जिला रिसोर्स पर्सन ने शिविर में उपस्थित हितग्राहियों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की। योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना हेतु मिलने वाले लाभ, सहायता और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई, जिससे लोगों को स्वरोजगार के अवसरों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शिविर में भारतीय स्टेट बैंक, शाखा जैजैपुर तथा एचडीएफसी बैंक, शाखा जैजैपुर के अधिकारियों द्वारा बैंकिंग सेवाओं, ऋण सुविधा एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं।

इस जागरूकता शिविर में कुल 66 हितग्राहियों ने भाग लेकर योजना की जानकारी प्राप्त की और विभिन्न सुविधाओं से लाभान्वित हुए। यह पहल ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More