"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

रक्षाबंधन पर बहनों को मोदी सरकार का तोहफा: उज्ज्वला योजना के तहत LPG सब्सिडी जारी रहेगी

KPN24:- रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देशभर की करोड़ों बहनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से एक बड़ा तोहफा मिला है। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” के तहत दी जाने वाली ₹300 प्रति LPG सिलेंडर की सब्सिडी को आगामी वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने का निर्णय लिया है।

इस निर्णय पर सरकार लगभग ₹12,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे देश के 10.33 करोड़ लाभार्थी परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। सब्सिडी जारी रहने से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को रसोई गैस सस्ती दरों पर उपलब्ध होती रहेगी, जिससे घरेलू बजट पर बोझ कम होगा।

इस फैसले का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “प्रदेश की लाखों बहनों को इस निर्णय से लाभ मिलेगा। इससे न केवल रसोई का खर्च कम होगा, बल्कि माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक जीवन भी मिलेगा। यह मातृशक्ति के स्वास्थ्य और सुविधा के प्रति प्रधानमंत्री की संवेदनशीलता का प्रतीक है।”

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सरकार गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन उपलब्ध कराती है और सब्सिडी के ज़रिये सस्ते दर पर गैस सिलेंडर सुनिश्चित करती है। इस योजना ने ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

रक्षाबंधन जैसे पवित्र अवसर पर लिया गया यह निर्णय बहनों के लिए एक सराहनीय उपहार के रूप में देखा जा रहा है, जो उनकी सेहत, सुविधा और सशक्तिकरण की दिशा में एक और ठोस कदम है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More