"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

करोड़ की सौगात:- जनसुविधाओं का सतत विस्तार हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री साय

KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने सारंगढ़ के लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में 96 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर उन्होंने मंच से 13.40 करोड़ रुपये के नए कार्यों की भी घोषणा की, जिसमें 5 करोड़ की लागत से भारत माता चौक से कोसीर चौक तक गौरव पथ, 3 करोड़ में पीजी कॉलेज भवन, 2.5 करोड़ से इंडोर स्टेडियम का जीर्णोद्धार और अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ अधोसंरचना विकास पर सरकार का विशेष फोकस है। महतारी वंदन योजना, पीएम आवास, तेंदूपत्ता मूल्य वृद्धि और रामलला दर्शन योजना जैसे कार्यक्रमों का लाभ लाखों लोगों तक पहुंच रहा है।

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद राधेश्याम राठिया और विधायक किरण देव ने भी जिले में जारी विकास कार्यों की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया।

कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक उपस्थित रहे।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More