"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

सड़कों पर घुमंतू मवेशियों के गले में बांधी गई रेडियम पट्टी, सड़क हादसों की रोकथाम के लिए चलाया गया विशेष अभियान

KPN24:- जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में जिले में एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत सड़कों पर घूमते एवं बैठते मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी बांधी गई। यह कदम विशेष रूप से रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से उठाया गया है।

इस अभियान के दौरान नेशनल हाईवे सहित जिले के प्रमुख चौक-चौराहों जैसे पामगढ़, मुलमुला, नवागढ़, शिवरीनारायण, पंतोरा, बलौदा, बम्हनीडीह, बिर्रा सहित अन्य क्षेत्रों में घुमंतू मवेशियों को चिन्हित कर उनके गले में रेडियम पट्टी लगाई गई।

अभियान की प्रमुख विशेषताएं:

सड़कों पर घूमते और बैठते मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना।

मवेशियों के मालिकों की पहचान कर उन्हें आश्रय स्थलों में रखने की व्यवस्था।

मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाने से रात के समय वाहनों की लाइट पड़ने पर उन्हें दूर से पहचाना जा सकेगा, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

साथ ही स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक किया जा रहा है कि वे सड़कों से मवेशियों को हटाकर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाएं।

इस नेक कार्य में छत्तीसगढ़ CCTV एसोसिएशन के मार्गदर्शन में बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन ने अहम योगदान दिया। 400 नग रेडियम पट्टियाँ निःशुल्क प्रदान की गईं, जिन्हें मवेशियों के गले में बांधा गया।

बिलासपुर कंप्यूटर IT एसोसिएशन के सदस्य कैलाश पेशवानी, शैलेन्द्र सिंह एवं बंटी आहूजा स्वयं उपस्थित होकर जांजगीर पुलिस को ये रेडियम पट्टियाँ सौंपने पहुंचे।

पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस प्रकार के जागरूकता एवं सुरक्षा अभियानों से ना सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि मवेशियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी। जांजगीर-चांपा पुलिस की यह पहल अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन सकती है।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More