
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
मिली जानकारी अनुसार मामला दिनांक 09 अगस्त 2025 की रात्रि का है, जब आरोपी प्रदीप नारायण मधुकर, निवासी कोटमीसोनार ने बालिका के घर में माहौल सूना देखकर उसका शारीरिक शोषण किया। घटना की सूचना पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 365/2025, धारा 331(4), 74 BNS एवं पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
थाना अकलतरा पुलिस ने नाबालिग बालिका पर घटित इस अपराध को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को खोज निकाला। उसे हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, महिला प्रधान आरक्षक राजकुमारी मार्को और सैनिक गजेंद्र पाटले की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और समझदारी के कारण आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सका।
जांजगीर-चांपा पुलिस ऐसे मामलों में सख्ती से कार्रवाई करती रहेगी और नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्ध है।










