"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर नवाडीह चौक का नामकरण

KPN24 :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में आयोजित शहीद विनोद सिंह कौशिक मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। समारोह में उन्होंने 3 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि सीपत-नवाडीह चौक का नामकरण शहीद विनोद सिंह कौशिक के नाम पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन शहीद कौशिक की स्मृति में पिछले तीन वर्षों से हो रहा है और यह नई पीढ़ी को प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार नक्सलवाद के समूल उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध हैं और मार्च 2026 तक इस पर निर्णायक विजय प्राप्त करने की दिशा में अग्रसर हैं।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी विद्यार्थियों को जीवन में निराशा से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

समारोह में विभिन्न जनप्रतिनिधि, महापौर, निगम व बोर्ड अध्यक्ष और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More