
KPN24:-: जांजगीर-चांपा जिले की जांजगीर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 30 पाव देशी प्लेन शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 2,400 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को भी ज़ब्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत राठौर (उम्र 45 वर्ष), निवासी चंदनियापारा, जांजगीर के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जांजगीर की पुलिस टीम ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय एवं ASI नरेंद्र डिक्सेना की सराहनीय भूमिका रही।
जांजगीर-चांपा जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि क्षेत्र में नशे के विरुद्ध सख्त संदेश दिया जा सके।










