
KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने समारोह की संपूर्ण तैयारियों का जायजा लिया।
रिहर्सल कार्यक्रम में कलेक्टर श्री महोबे ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट गतिविधियों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं एसपी ने मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास द्वार, बेरीकेट्स सहित सभी जरूरी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी तैयारियों का अवलोकन किया गया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने समारोह को गरिमामयी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने पर बल दिया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, आर.के. तंबोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, उदयन बेहार सहित जिले के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।










