"हर खबर, आपकी नज़र"

kpn 24

अवैध कच्ची महुआ शराब कारोबार का पर्दाफाश, फरार आरोपी विजय गोंड गिरफ्तार

KPN24:- जांजगीर-चांपा जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना शिवरीनारायण पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी विजय गोंड, निवासी सबारिया डेरा, कमरीद थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

इससे पूर्व, पुलिस ने इसी मामले में एक अन्य आरोपी महेश पटेल को गिरफ्तार कर 62.5 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब (कीमत ₹6,250), परिवहन में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल (कीमत ₹80,000) एवं संपर्क हेतु प्रयुक्त मोबाइल फोन (कीमत ₹9,000) सहित कुल ₹95,250 की सामग्री बरामद की थी। पूछताछ में महेश पटेल ने विजय गोंड का नाम उजागर किया था, जो घटना के बाद से ही फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणी सिदार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शिवरीनारायण पुलिस ने विजय गोंड को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री में संलिप्त होने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल, आरक्षक वेदराम पटेल, राजेश कश्यप, अर्जुन यादव एवं दिनेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके समर्पण व सतर्कता की प्रशंसा की जा रही है।

जांजगीर-चांपा पुलिस की यह सख्ती अवैध शराब कारोबारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि ऐसे गैरकानूनी कार्यों में लिप्त व्यक्तियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Kpn 24
Author: Kpn 24

Leave a Comment

Read More